Saturday, March 7

पूर्व एमएलसी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता बने सुगौली से एनडीए प्रत्याशी,एलजेपी की अधिकृत सूची जारी होने के बाद अटकलों पर लगा विराम!

सुगौली।(Vor desk)।सुगौली विधानसभा सीट के लिए सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है, जहाँ लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी की ओर से गुरुवार की शाम यह सूची जारी की गई।
इस घोषणा से पहले यह चर्चा थी कि पार्टी पंकज कुमार उर्फ लोहा पांडे को टिकट दे सकती है, लेकिन अब बबलू गुप्ता को मैदान में उतारा गया है। इस घटनाक्रम के बाद, चर्चा है कि पंकज कुमार उर्फ लोहा पांडे अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से सुगौली के निवर्तमान विधायक शशिभूषण सिंह के एक बार फिर चुनाव लडने की चर्चा है। इसके अलावा, जनसुराज पार्टी की तरफ से पूर्व मंत्री राम चंद्र साहनी के भी चुनाव लड़ने की संभावना है, जिससे मुकाबला रोचक होगा ।

राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता का राजनीतिक सफर

लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) के प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता पूर्वी चम्पारण की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता के रूप में सक्रिय रहे हैं ।साथ ही भाजपा बिहार प्रदेश के व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक रह चुके हैं।पूर्वी चम्पारण से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के रूप में उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया और विकास कार्यों में योगदान दिया। उनकी राजनीतिक यात्रा केवल बीजेपी तक सीमित नहीं है, वह पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के टिकट पर भी मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आज़मा चुके हैं।

बता दे कि इससे पहले वर्ष 2020में एलजेपी पूर्व मंत्री विजय गुप्ता को प्रत्याशी बनाया था।(रिपोर्ट:संदीप सिंह शांडिल्य)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!