Saturday, March 7

रामगढ़वा पुलिस ने 11 किलोग्राम गांजा के साथ नेपाली युवक को किया गिरफ्तार

रामगढ़वा।(Vor desk)।राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शहीद पेट्रोल पंप के पास रामगढ़वा पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 11 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान समीर चौधरी के रूप में हुई है, जो नेपाल के ठोड़ी का निवासी और राकेश चौधरी का पुत्र है। वह अपनी पल्सर मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या बीआर22एजी-4880) पर बैग में गांजा छिपाकर उसकी डिलीवरी करने के लिए जा रहा था। पुलिस को पहले ही सूचना मिली थी कि एक तस्कर गांजा लेकर रक्सौल की ओर से आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने शहीद पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर युवक को मोटरसाइकिल और गांजा समेत पकड़ लिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि अब युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!