Saturday, March 7

विधान सभा चुनाव की घोषणा के पूर्व रक्सौल में चला शिलान्यास का दौर,सांसद डा. संजय जायसवाल ने किया दावा-बिहार में बनेगी एनडीए सरकार,मिलेगी225सीट!


रक्सौल।(Vor desk)। विधान सभा चुनाव से पहले सोमवार को शिलान्यास का दौर चला।क्षेत्रीय भाजपा सांसद डा संजय जायसवाल और विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में कई योजनाओं का शिलान्यास हुआ।
इस मौके पर आचार संहिता की घोषणा से पूर्व पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद डा संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में एनडीए अपने कामों के बूते रिकॉर्ड मत से जीतेगी।वर्ष2025 के विधान सभा चुनाव में हम 225 सीटें जीतेंगे ।सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी के कार्य ऐतिहासिक हैं। उनके नेतृत्व में रक्सौल शहर के सभी मूल समस्याओं के समाधान का कार्य किया गया है।रक्सौल शहर के पूर्वी और पश्चिमी रेल गुमटी पर 157करोड़ के लागत से रेल ओवरब्रिज का टेंडर 10अक्टूबर को खुल जाएगा।इस पर चुनाव आचार संहिता का कोई असर नहीं होगा।रक्सौल में आज आईटीआई का भी शिलान्यास हुआ है।यह पुराने और नए सरकार का अंतर बताता है।उन्होंने लालू यादव की सरकार के चरवाहा विद्यालय की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय इस स्कूल में साढ़े चार रुपए फीस लगते थे।सीएम नीतीश कुमार के आईटीआई में पढ़ कर बच्चे जूनियर इंजीनियर बनेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने इस बार सभी चुनावी प्रक्रिया के वेब कास्टिंग /वीडियोग्राफी की व्यवस्था की है।यह विधान सभा चुनाव ऐतिहासिक होगा।उन्होंने इलेक्शन कमीशन के तैयारियों का स्वागत करते हुए कहा कि महागठबंधन को भी सद्बुद्धि आ गई है।उन्होंने कहा कि पहले दोषारोपण होता था कि हम इस कारण चुनाव हार गए।एनडीए सरकार के विकास के कारण अब विकास के मुद्दे पर चुनाव हो रहा है।

*आईटीआई और सड़को का शिलान्यास

हरनाही पंचायत के मसनाडीह में औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
वहीं, 57 करोड़ 41 लाख की लागत से रक्सौल विधानसभा अंतर्गत नरिरगिरी चंपापुर आदापुर पथ 0 से 15 कि. मी. तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास कार्य भी किया गया।

वैसे ही रक्सौल विधानसभा अंतर्गत 32 करोड़ 50 लाख 02 हजार की लागत से गम्हरिया चौक रक्सौल से गम्हरिया चौक आदापुर तक सड़क का शिलान्यास हुआ।

नगर परिषद के 2करोड़47लाख के योजनाओं का शिलान्यास

शहर के मुख्य पथ स्थित नगर परिषद के जन सुविधा केंद्र पर सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल, विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा व कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी के द्वारा किया गया. नगर परिषद क्षेत्र के अलग-अलग वार्ड में कुल 2 करोड़ 47 लाख 75 हजार 110 रूपये के योजनाओं का शिलान्यास किया गया. जिसमें नाला व सड़क निर्माण का कार्य शामिल है. सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से लोगों को सुविधा मिलेगी. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार, भाजपा नेता राकेश कुशवाहा, कुंदन सिंह, मुकेश कुमार, प्रभारी प्रधान सहायक चंदेश्वर बैठा, कर संग्राहक पंकज कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!