
रक्सौल।(Vor desk )। शारदीय नवरात्र के सप्तमी पर नेपाल के प्रसिद्ध शक्ति पीठ की मान्यता रखने वाले वीरगंज स्थित प्रसिद्ध गहवा माई मन्दिर में फुलापाती उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।वहीं,इस अवसर पर आयोजित मेला में सीमाई क्षेत्र समेत नेपाल- बिहार के हजारों श्रद्धालुओँ की भारी भीड़ उमड़ी।इस बीच,नेपाल के सबसे बड़े पर्व बड़ा दशहरा के सप्तमी को फुलापाती के अवसर पर अहले धूम धाम से माता का डोला निकला।पुष्प वर्षा और माता की जय जय कार के बीच नेपाल सेना के चंडी प्रसाद गण बैरक से गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा मालपोत कार्यालय पहुंचा।

जहां निशान भगवती के मंदिर से माई के डोला के गहवामाई मन्दिर परिसर पहुचने पर नेपाल सेना के अधिकारियों व जवानों ने सलामी दी।तदोपरांत, फुलापाती स्वरूप केला, धान, हल्दी,मान वृक्ष, बेल,अशोक ,जयंती आदि नामकरण किए गए नव पत्र और नौ देवी की विशेष पूजा अर्चना के बाद आम श्रद्धालुओ का दर्शन-पूजन शुरू हुआ। बड़ी संख्या में महिलावर्तियों और श्रद्धालुओं ने माई का खोइंछा भी भरा।यह क्रम दिन भर जारी रहा।इस मौके पर मंदिर परिसर इलाके में मेला आयोजित हुआ है,जिसमे दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।गहवा माई मन्दिर क्षेत्र,घण्टा घर,गीता मन्दिर समेत आदर्श नगर क्षेत्र में मेला लगा है।वीरगंज को दुल्हन की तरह सजाया-सँवारा गया है।

मन्दिर के पुजारी राधे श्याम प्याकुरेल ने बताया कि 30सितंबर मंगलवार को अष्टमी पर बलिदान आयोजित होगी।जिसमे भक्त जन मन्नत पूरी होने पर बकरा,खसी,मुर्गा,कबूतर आदि की बलि चढ़ाएंगे।इसके लिए भारत से भी बड़े संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।यहां बलि का आयोजन होगा,जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

इधर, वीरगंज पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।मन्दिर के डोला यात्रा व विशेष पूजन में उत्सवी रूप दिखा।इसकी अगुवाई में वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह सहित पर्सा जिला के पुलिस प्रशासन के अधिकारी,समाजसेवी,भक्तजन आदि शामिल रहे।
