Saturday, March 7

रक्सौल प्रशासन द्वारा मौजे चौक दुर्गा पूजा पंडाल से डीजे नियंत्रण में लेने पर थाना के आगे जम कर हुआ विरोध प्रदर्शन,बढ़ते हंगामे के बीच शर्तों के साथ वापस मिला साउंड सिस्टम!

रक्सौल।(Vor desk)। दुर्गा पूजा पर शांति व्यवस्था को ले कर रक्सौल प्रशासन द्वारा रविवार की शाम निकाले गए फ्लैग मार्च और पंडाल निरीक्षण के दौरान मौजे चौक स्थित मां दुर्गा पूजा समिति के पंडाल से डीजे साउंड सिस्टम नियंत्रण में लेने के बाद मामला तूल पकड़ गया।देखते ही देखते बवाल बढ़ गया।दुर्गा दरबार पूजा समिति सदस्यों सहित बड़ी संख्या युवकों का हुजूम जय माता दी का नारा लगाते हुए रक्सौल थाना पहुंच गया।थाना गेट पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी हुई।पुलिस प्रशासन हाय हाय और मुर्दाबाद तक के नारे लगे।कुछ देर के लिए आयोजक समिति और युवाओं का दल थाना परिसर के अंदर धरने पर बैठ गया।काफी समझाने के बाद थाना गेट से बाहर निकला और काफी देर तक विरोध प्रदर्शन नारेबाजी का दौर चलता रहा।खूब हो हल्ला हुआ।हालाकि,स्थिति ज्यादा बिगड़ती,इससे पहले ही पुलिस मुस्तैद हो गई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भाजपा की सरकार है।भाजपा के जनप्रतिनिधि है।हिंदू राष्ट्र बनाने की बात होती है।और डीजे जब्त कर परेशान किया जाता है।आयोजक समिति सदस्यों का आरोप था कि हम लोगों ने साउंड सिस्टम चालू नहीं किया था।डीजे की बजाय छोटा साउंड सिस्टम था।हमलोग रिक्वेस्ट किए की जब्त नहीं करें, हम हटा देते है ।बावजूद हमारी नहीं सुनी गई।पूरा समान थाना ले आया गया।बिना साउंड सिस्टम के आखिर पूजा आयोजन का क्या मतलब होगा।यह पूरा मामला हमारे हिंदू धर्म और आस्था के खिलाफ है।उनका गुस्सा सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ साफ साफ दिख रहा था।पुलिस अधिकारी लगातार उन्हें समझाने की कोशिश में थे कि हम सरकार के नियमों का पालन कर रहे हैं।आदेशों के प्रति बाध्य हैं।यह शांति सुव्यवस्था के लिए है,लेकिन,युवाओं की भीड़ बढ़ती जा रही थी ।सड़क जाम हो गया।जिसको ले कर काफी मशक्कत करनी पड़ी।इस दौरान महागठबंधन के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी राम बाबू यादव,सिसवा के पैक्स अध्यक्ष चंचल राय आदि ने पहुंच कर हस्तक्षेप किया और मामले को शांत कराते हुए प्रशासन से समाधान की मांग की।इस बीच क्षेत्र गश्त पर गए थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विजय कुमार थाना पहुंचे और आयोजक पूजा समिति के नामित प्रतिनिधियों से वार्ता हुई।


इसमें पूजा कमेटी अध्यक्ष राजेश सिन्हा और संयोजक ओम प्रकाश कुशवाहा उर्फ भूलन ,संरक्षक जय प्रकाश अग्रहरी आदि शामिल थे।
वार्ता के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर शांति भंग न करने और पूजा पंडाल के लिए तय सरकारी नियम के शत प्रतिशत अनुपालन के बारे में लिखित सहमति के बाद डिजे और साउंड सिस्टम वापस मिला।जिसके बाद मामला शांत हुआ।इस बीच महागठबंधन नेता राम बाबू यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि युवा हमारे देश के भविष्य हैं।युवाओं से अपील है कि शांति से काम लें।आज रक्सौल प्रशासन के द्वारा जो किया गया है कहीं से जायज नहीं है ।इसकी मैं निंदा करता हूं। डीजे कहीं नहीं बज रहा था ।मंदिर पर भी दो छोटा साउंड बॉक्स जो रोज बजता है उसको भी प्रशासन उठा कर ले गई ।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को जन भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!