Sunday, March 8

बसपा सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव, रक्सौल से चंद्र किशोर पाल सहित जिले के10 सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी!

रक्सौल।(Vor desk)।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी जिले के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसे लेकर बसपा के जिलाध्यक्ष मथुरा राम ने जिला कमिटी की चुनावी बैठक में जिले के दस विधानसभा सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दिया है। इस सूची में सामाजिक समीकरणों को साधते हुए बसपा ने अपने कार्यकर्ताओं पर ही भरोसा जताया गया है तथा अधिकांश सीटों पर अपने आधार वोटरों पर फोकस करते हुए दलित व पिछड़े वर्गो के साथ दो मुस्लिम प्रत्याशियों को भी चुनाव लड़ाने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में रक्सौल विधानसभा से दलीय प्रत्याशी के रूप में पहले चुनाव लड़ चुके कद्दावर बसपा नेता चंद्रकिशोर पाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वही, सुगौली से अमन कुमार पासवान, नरकटिया विधानसभा क्षेत्र से रजनीश कुमार रजक, हरसिद्धि से संतोष कुमार राम, गोविंदगंज से एडवोकेट पवन कुमार शर्मा, कल्याणपुर से चाँद बाबू, पिपरा से एडवोकेट नागेंद्र सहनी, मधुबन से डॉ. तफ्फजुल हसन, मोतिहारी से मुखलाल राम व ढाका से सिकंदर भारती बसपा के प्रत्याशी होंगे। इस आशय की पुष्टि करते हुए बसपा के जिलाध्यक्ष मथुरा राम ने बताया कि अभी केसरिया व चिरैया विधानसभा के प्रत्याशी चयन में आम सहमति नही बनी है। फलतः उक्त दोनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के चयन की सूचना बाद में दी जायेगी। घोषित प्रत्याशियों को अपने -अपने विधानसभा क्षेत्रों में पहुँच आवश्यक चुनावी तैयारी के साथ ही जन संपर्क तेज करने के निर्देश दिये गए है। इस आशय की सूचना यथाशीघ्र प्रदेश कार्यालय को दे दिया जायेगा। मौके पर प्रदेश महासचिव नागेंद्र सहनी,चंद्र किशोर पाल, श्याम सुंदर कुशवाहा, लखिन्द्र राम, अखिलेश कुमार सिंह, डॉ. ब्रजकिशोर मुखिया, लखिन्द्र राम, सुभाष कुमार शर्मा, अशोक कुमार सिंह, चंदेश्वर बैठा,द्वारिका सहनी, अमन कुमार पासवान सहित सभी घोषित प्रत्याशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!