Sunday, March 8

रक्सौल में स्वस्थ्य नारी,स्वस्थ्य परिवार अभियान की शुरुआत, सांसद डा.संजय ने गिनवाई मोदी और नीतीश सरकार की उपलब्धियाँ!

रक्सौल।(Vor desk)।सीमावर्ती शहर रक्सौल के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब छोटी-मोटी नहीं, बल्कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं के लिए भी मोतिहारी या बेतिया तक भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह संभव हुआ है ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत, जिसका उद्घाटन शनिवार को क्षेत्रीय सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) परिसर में किया।
शिविर की मुख्य सुविधाएँ: 15 दिन की विशेष सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह 15 दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर शुरू किया गया है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा।पीएम मोदी देश के हरेक नागरिकों की चिंता करते हैं,इसलिए यह शिविर शुरू हुआ है कि ताकि महिलाएं और युवतियां स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों।वे स्वस्थ्य रहे,ताकि,स्वस्थ्य परिवार और स्वस्थ्य देश का निर्माण हो सके ।डॉ. जायसवाल ने स्पष्ट किया कि भले ही पीएचसी में स्थायी रूप से विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं रहते हों, लेकिन इस शिविर की अवधि में स्पेशलिस्ट चिकित्सक अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।


शिविर में ये सेवाएँ पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं:

  • रोग स्क्रीनिंग: गैर-संचारी रोगों (Non-Communicable Diseases) और टीबी रोग की स्क्रीनिंग।
  • महिला स्वास्थ्य: एनीमिया जांच और प्रसव-पूर्व जांच।
  • अन्य सेवाएँ: टीकाकरण, निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श,जांच और परिवार नियोजन संबंधी उचित मार्गदर्शन।
    सांसद ने गिनाई सरकार की उपलब्धियाँ और रक्सौल का विकास
    सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एनडीए सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की अन्य बड़ी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला:
  • महिला सशक्तिकरण की नई राह: सांसद ने घोषणा की कि महिलाओं के खाते में ₹10,000 की राशि पहुंचाई गई है, और ₹2 लाख तक की राशि उन महिलाओं को दी जाएगी जो अपना काम शुरू करना चाहती हैं। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक बड़ी योजना बताया।
  • रक्सौल का बदलता चेहरा: सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि रक्सौल शहर के लिए ₹157 करोड़ 42 लाख की लागत से पूर्वी और पश्चिमी ढाले के रेल ओवरब्रिज का टेंडर 25 सितंबर को जारी हो चुका है और 10 अक्टूबर को खुल भी जाएगा।
  • भविष्य की योजनाएँ: उन्होंने 4-लेन सड़क, ICP (एकीकृत जांच चौकी), हवाई अड्डा, अमृत भारत स्टेशन और ट्रेनों के परिचालन जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम पूरा होने या जारी होने की बात कही।
    विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने भी सांसद डा संजय का आभार जताते हुए आश्वासन दिया है कि चुनाव के बाद 50 बेड के अनुमंडलीय अस्पताल को 100 बेड का अस्पताल बना दिया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरूआत एएनएम स्कूल की छात्राओं के स्वागत गान से हुआ।आगंतुक अतिथियों का स्वागत पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजीव रंजन कुमार और अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डा.स्वाति सपन ने किया।

मौके पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा शरत चंद्र शर्मा,एसडीओ मनीष कुमार,बीडीओ जय प्रकाश कुमार,डा सेराज अहमद,डा अमित जायसवाल,डा अजय कुमार,डा विजय कुमार,डा प्रकाश मिश्रा,यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, डब्लूएचओ के एफएम नूरुल सलाम,मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक जय प्रकाश कुमार,सांसद प्रतिनिधि राज किशोर राय,अजय पटेल,भाजपा नेता अशोक पांडे,राकेश कुशवाहा,मनीष दुबे,रवि गुप्ता,,कन्हैया सर्राफ, बप्पी साह,मृत्युंजय सिंह,राज किशोर ठाकुर , जद यू नेत्री उषा श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!