Sunday, March 8

आगामी 12 अक्तूबर से शुरू होगा पोलियो अभियान,तैयारी के लिए ब्लॉक लेबल टास्क फोर्स की हुई बैठक!

रक्सौल।(Vor desk)।पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने बताया कि भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन सर्विलांस के तौर पर आगामी 12 अक्तूबर से पोलियो की खुराक 0-5 साल तक के बच्चों को पिलाई जाएगी। नेपाल बॉर्डर पर होने के कारण रिस्क के मद्देनजर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।बैठक में जीविका के बीपीएम विक्रम कुमार, प्रभारी डॉ. राजीव रंजन कुमार, बीसीएम सुमित सिन्हा, यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, डब्ल्यूएचओ के नूर सलाम, मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक जयप्रकाश कुमार,एलएस मारिया बेगम, प्रयास जुबेनाइल एड सेंटर की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!