
रक्सौल।(Vor desj)। भारत नेपाल सीमा पर तैनात 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रक्सौल द्वारा स्वच्छता ही सेवा/ स्वच्छोत्सव स्वच्छता अभियान एवं एक दिन -एक घंटा -एक साथ के संकल्प के साथ रक्सौल के बाटा चौक से बैंक रोड सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत 47वीं बटालियन के उप कमांडेंट नवीन कुमार साह के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा का संदेश देकर आम नागरिकों को जागरूक किया गया। स्वच्छता कार्यक्रम में एस.एस बी. के जवानों ने शहर के बाटा चौक से बैंक रोड तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर वाहिनी के अन्य बल कार्मिक के साथ भारत विकास परिषद रक्सौल एवं लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के सदस्यों की सहभागिता रही । इस मौके पर उपस्थित उप कमांडेंट नवीन कुमार साह ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ना केवल हमें स्वस्थ रखता है बल्कि हमारी कार्यक्षमता को बढ़ाता है। स्वच्छ भारत अभियान इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।उन्होंने अपील किया कि इस स्वच्छता ही सेवा के दौरान विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां अपनाकर भारत को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने में अपन योगदान प्रदान करें।
