Saturday, March 7

नेपाली नागरिक का शव नहर से बरामद,परिजन रो रो कर बेहाल!

रक्सौल ।(Vor desk)।के कौड़िहार चौक के पास एक दुखद घटना में नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नेपाल के रानीघाट निवासी 50 वर्षीय उमेश प्रसाद कानू के रूप में हुई है।वे मूल रूप से नेपाल के परसा जिला के बहुदरमाई नगरपालिका-वार्ड 5भौंराटार गांव के निवासी थे।
बुधवार शाम को उमेश प्रसाद ने कौड़िहार चौक के पास नहर में छलांग लगाई थी, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
नहर में कूदने से पहले अपने कपड़े, मोबाइल, और आई कार्ड निकालकर रख दिए थे,जिससे उनकी पहचान सामने आई थी।

तेज बहाव और रात के कारण स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को ढूंढना संभव नहीं हो सका। इसके बाद, प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया, जिसने गुरुवार सुबह से तलाशी अभियान चलाया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मेन रोड के पास बन रहे पुल के किनारे से शव को बरामद किया।


शव मिलने के बाद, परिवार वालों को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंचे और शव देखकर भावुक हो उठे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। रक्सौल थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और जान-पहचान वालों से पूछताछ कर रही है।

बता दे कि उमेश साह कानू बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे घर से वृंदावन धाम जाने के लिए निकले थे। लेकिन शाम करीब 4 बजे घटना के बारे फोन से सूचना मिलने के बाद परिवार को इस घटना के बारे में पता चला।घटना के बाद परिवार शोकाकुल हो गया है। वह बारा जिला के कलैया नापी शाखा कार्यालय में कार्यरत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!