Tuesday, March 10

प्रेम जाल में फंसा नाबालिग लड़की को काठमांडू ले जा रहा था युवक, रक्सौल बॉर्डर पर जांच में बिगड़ गया खेल!

रक्सौल।(Vor desk) । रक्सौल में एसएसबी की मानव तस्करी रोधी इकाई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति और नाबालिग लड़की को मैत्री ब्रिज के पास से अभिरक्षा में लिया है। यह घटना उस समय हुई जब दोनों भारत से नेपाल जा रहे थे।मामला मानव तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि व्यक्ति नाबालिग लड़की को काठमांडू ले जाने की तैयारी में था, जहां वह अपने दोस्तों के पास उसे छोड़ने वाला था। नाबालिग लड़की ने बताया कि व्यक्ति ने उससे शादी करने और अच्छा जीवन जीने का वादा किया था, लेकिन वास्तव में वह उसका यौन शोषण करने की कोशिश कर रहा था।

उसने स्वीकार किया कि कुछ महीने पहले स्कूल जाने के क्रम में व्यक्ति ने उससे दोस्ती की थी। काठमांडू ले जा कर जाकर मुझसे शादी करने की बात कही थी।

आरोपी युवक के पास से विभिन्न कंपनियों के कई टूटे हुए सिम कार्ड बरामद हुए, लेकिन जब उससे पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। यह भी पता चला कि उस व्यक्ति ने नाबालिग लड़की से शादी करने का वादा करके उसका यौन शोषण किया था।

मानव तस्करी रोधी इकाई, प्रयास जुबेनाइल एड सेंटर और स्वच्छ रक्सौल संस्था ने काउंसलिंग के दौरान नाबालिग लड़की के बयान दर्ज किए और उसके परिवार से संपर्क किया गया।

बताया गया है कि परिवार से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि लड़की कल दोपहर से लापता है। परिजन द्वारा अपहरण के मामले में बाराटी पुलिस स्टेशन, वैशाली में प्राथमिकी दर्ज करवाई है । एफ.आई.आर संख्या 332/25, दिनांक 21/09/2025, धारा 137(2) एवं 96 बी एन एस पंजीकृत की गई है। तत्पश्चात, 01 भारतीय नाबालिग लड़की एवं 01 तस्कर को अग्रिम कार्यवाही हेतु हरैया थाना रक्सौल को सौंप दिया गया है। मौके पर एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग इंस्पेक्टर विकास कुमार, खेमराज, अरविंद द्विवेदी, नीतू कुमारी, आर्य लक्ष्मी, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता अशीष कुमार, स्वच्छ संस्था के रंजीत सिंह, साबरा खातून उपस्थी थी।

हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!