
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल और आसपास के इलाकों में नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। वीरगंज स्थित शक्तिपीठ गहवा माई मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी ताकि सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत हो सके।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के प्रयोग, टिक-टॉक बनाने, फोटो खींचने और वीडियो रिकॉर्डिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र साह ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे महंगे गहने पहनकर न आएं और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
नवरात्रि के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, लेकिन समिति की ओर से किए गए विशेष इंतजामों के चलते श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए स्वयंसेवक लगातार सक्रिय रहेंगे और पूजा-अर्चना में मदद करेंगे।
