
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल में अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर शुरू हुआ है। आगामी पर्व पर जाम मुक्त और व्यवस्थित यातायात को ले कर अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में शहर के मुख्य पथ, कौड़ीहार चौक और ब्लॉक रोड जैसे इलाकों से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अवैध दुकान ,गुमटी,ठेला लगाने वाले19 लोगों पर करीब 23 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और कई वाहनों का चालान भी काटा गया।वहीं,सड़क पर यत्र तत्र खड़ी चार चक्का वाहनों और बाइक से भी जुर्माना वसूला गया।लावारिश वाहनों को जेसीबी से थाना ले जाया गया।इसमें नेपाली ग्राहकों के बाइक भी शामिल थे,जो काफी परेशान हुए।प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
अभियान की मुख्य बातें:
- अतिक्रमण हटाओ अभियान: शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाया गया।
- जुर्माना और चालान: अवैध दुकान लगाने वालों पर जुर्माना लगाया गया और सड़क पर खड़े वाहनों का चालान काटा गया।
- चेतावनी: स्थायी दुकानदारों को अपने परिधि से आगे बोर्ड,छज्जा नहीं लगाने और फुटपाथ पर कोई भी दुकान नहीं लगाने की चेतावनी दी गई।
- ठेला और रेहड़ी वाले: सड़क किनारे सामान न बेचने का निर्देश दिया गया।
अभियान के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि शहर को जाम मुक्त और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और जाम मुक्त बनाना है।
इस दौरान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार, रक्सौल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विजय कुमार,नगर परिषद के प्रभारी टैक्स दरोगा हिमांशु रंजन, सफाई निरीक्षक रामनरेश कुशवाहा सहित पुलिस,प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारी कर्मी मौजूद थे।
