
रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चम्पारण जिले के नेपाल सीमावर्ती महुआवा थाना क्षेत्र पचपोखरिया गांव में नकाबपोश और हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार की देर रात डकैती की घटना को अंजाम दिया,जिसके बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई।बदमाशों की संख्या करीब डेढ दर्जन थी।सूचना है कि रात्रि एक बजे वे बाईक और स्कॉर्पियो से पहुंचे थे।वारदात सहकारिता विभाग के सेवानिवृत राम चंद्र राम के यहां हुई।मजे की बात है कि घटनास्थल से मात्र एक किलो मीटर पर एसएसबी कैंप है,बावजूद,इस बड़ी घटना के बाद बदमाश आराम से चलते बने।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी । शुरुआती जांच में 50 हजार नकद और कुछ आभूषण लूटने की बात सामने आई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने तकनीकी विशेषज्ञों और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को भेजा है। डॉग स्क्वॉड भी जांच में जुटी है।
इधर, डीएसपी मनीष आनंद ने पहुंच कर वारदात की जांच की
प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि 50 हजार नकदी व कुछ आभूषण लूटा गया है। पुलिस पीड़ित परिवार के लोगों से जानकारी ले रही है।
डीएसपी ने साफ किया है कि पुलिस टीम जांच कर रही है।शीघ्र ही बदमाशों की पहचान कर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
इस बीच,पीड़ित राम चंद्र राम के पुत्र शिक्षक जयप्रकाश राम व विकास मित्र विनोद राम ने पुलिस को बताया है कि शनिवार की रात करीब दर्जन भर से अधिक की संख्या में बदमाश अचानक दरवाजे पर आ धमके।
सभी के हाथों में चाकू और राड था। अपराधियों ने चेहरों पर नकाब लगा रखा था। घर से करीब दो लाख नकदी और चार किलो चांदी व पांच सौ ग्राम सोना का आभूषण बदमाशों ने लूटा है। परिवार के लोगों को बुरी तरह पीटा गया है।
