
रक्सौल।(Vor desk)। विधान सभा चुनाव को ले कर वैश्य समाज एकजुट हो कर अपने अधिकार और पहचान के लिए खड़ा होता दिख रहा है।राजनीतिक पार्टियों में टिकट की दावेदारी के बीच रक्सौल से वैश्य समाज ने भी प्रतिनिधित्व के सवाल पर चर्चा छेड़ रखी है।इसी क्रम में शहर के आर्य समाज रोड स्थित आर्य समाज के सभागार में रविवार को कानू समाज के लोगों की एक बैठक संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता ध्रुव नारायण प्रसाद कर रहे थे। इस दौरान सामाजिक एकता को लेकर आवश्यक चर्चा की गयी।वक्ताओं ने जोर दे कर कहा कि रक्सौल विधान सभा में 35हजार कानू हैं,जो वैश्य और अतिपिछड़ी में सबसे ज्यादा हैं,इसलिए विधान सभा की उम्मीदवारी पर राजनीतिक दलों को विचार करना ही चाहिए।
बैठक में समाज के उत्थान के लिए सभी लोगों को एकजुट होने की अपील करते हुए कांग्रेस नेता डॉ. गौतम कुमार ने कहा कि संघ में ही शक्ति है।आपस में हम सब एक होकर रहेंगे तो पूरे समाज का विकास होगा।एक दूसरे के सहयोग से समाज के वैसे लोग जो कहीं पर कमजोर पड़ रहे है, उनको ताकत दी जा सकती है। इसके अलावे मुख्य रूप से अपने-अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और समय-समय पर सामाजिक कार्य में सामूहिक रूप से योगदान करने की बात कहीं गई।

वहीं,अभी अग्र पंक्ति दावेदारी में जुटे डा गौतम को ले कर संकल्प लिया गया कि यदि वे चुनाव मैदान में आते हैं,तो,उन्हें समाज सहयोग मजबूती से समर्थन देगा।
मौके पर कृष्णा प्रसाद,सुरेश प्रसाद,जितेंद्र प्रसाद, रंजीत कुमार,रमाशंकर प्रसाद,राम बालक साह,अजय कुमार,विनोद साह, जोखन साह,लाल बाबू प्रसाद,महेश्वर प्रसाद,प्रेम कुमार,जयप्रकाश कुमार,ताराचंद्र प्रसाद,अरविंद प्रसाद,हरिओम कुमार,तपसी प्रसाद,संजय प्रसाद,संदीप गुप्ता, हरि साह,धर्मराज प्रसाद,हरेंद्र गुप्ता, पूरण प्रसाद,सुनील कुमार, भोला प्रसाद, संतोष कुमार, कवल प्रसाद साह, अशोक कुमार,अनिल कुमार, सुरेन्द्र कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
