
रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल में भड़की जीएन जे आंदोलन और हिंसा से अराजक स्थिति बन गई है।इसका भारत पर भी असर हो रहा है।नेपाल में पर्यटन एवं कार्यों से गए भारतीय नागरिक जगह जगह फंसे हुए हैं और हालत सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं ।वहीं,नेपाल नागरिक भी बोर्डर एरिया में फंसे हुए हैं,क्योंकि,वहां हालत सामान्य नहीं है,सार्वजनिक यातायात बंद है।वीरगंज (परसा) और कलेया (बारा )सहित नेपाल के विभिन्न सीमावर्ती जिलों में कर्फ्यू लागू है।इसको ले कर रक्सौल बॉर्डर सहित भारत ने नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों में निगरानी बढ़ा दी है।

कई जिलों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। उच्च सतर्कता बरती जा रही है।इसके मद्देनजर पूर्वी चम्पारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार की रात्रि रक्सौल पहुंच कर सीमावर्ती इलाजों की सुरक्षा और गस्त की स्थिति का जायजा लिया और हालात की जानकारी ली है।उनके साथ डीएसपी मनीष आनंद भी मौजूद रहे। रक्सौल वीरगंज मैत्री पुल का भी उन्होंने मुआयना किया।कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है।एसएसबी और पुलिस पूरे बोर्डर इलाके में संयुक्त गश्त और निगरानी कर रही है।उन्होंने बॉर्डर क्षेत्र के अधिकारियों से फीड बैंक भी लिया और कई निर्देश भी दिए।

बोर्डर पर हाई सिक्युरिटी
नेपाल के साथ 1751 किलोमीटर लंबे बिना बाड़ वाले इंटरनेशनल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बिहार के रक्सौल को नेपाल के बीरगंज से जोड़ने वाला मैत्री पुल वीरान पड़ा है। सीमा पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाने के अलावा, गश्त भी बढ़ा दी गई है और हर आने-जाने वाले की पूरी जांच की जा रही है।
पुलिस और एसएसबी जवान संयुक्त गश्त कर रहे हैं, जबकि इलाके में ‘ऑपरेशन कवच’ समितियों को सक्रिय रहने और सीमा पार से होने वाली गतिविधियों पर कड़ी नज़र रखने के लिए कहा गया है।
भारत सरकार ने जारी की एडवायजरी
नेपाल में लगातार बिगड़ते हालातों को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए एडवायजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एडवायजरी में भारतीय नागरिकों को नेपाल यात्रा न करने की सलाह दी गई है।
विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि नेपाल में बदलते हालात को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे स्थिति स्थिर होने तक वहां की यात्रा न करें। वर्तमान में नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वर्तमान निवास स्थान पर ही रहें, सड़कों पर निकलने से बचें और पूरी सावधानी बरतें।
नेपाल के अधिकारियों और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी स्थानीय सुरक्षा सलाह का पालन करने की भी सलाह दी जाती है। किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर, कृपया काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करें।
+977-980 860 2881 (व्हाट्सएप कॉल भी कर सकते हैं)
