Saturday, March 7

वीरगंज कस्टम के पास एक महिला को गोली मारकर किया घायल, अपराधी गिरफ्तार

रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल – वीरगंज सड़क खंड अंतर्गत वीरगंज कस्टम एरिया के पास गोली चलने से इस इलाके में दहशत फैल गई है। इस घटना के बाद नेपाल पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि वीरगंज कस्टम के पास दिन-दहाड़े एक युवक ने एक भारतीय महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए वीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


परसा जिला के डीएसपी किशोर लम्साल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वीरगंज के रजत जयंती चौक के पास एक होटल में तरफ 28, वर्षीय निशा कुमारी को झारखंड निवासी 30 वर्षीय प्रदीप शर्मा ने गोली मार दी। गोली लगने से महिला घायल हो गई। पुलिस ने प्रदीप शर्मा को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!