Sunday, March 8

दो वर्ष पुराने बच्चा पासवान हत्याकांड मामले में जिला पार्षद पति रमेश सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आदापुर थाना में 11 अपराधिक मामले हैं दर्ज

आदापुर।(Vor desk)। पुलिस ने दो साल पुराने बच्चा पासवान हत्याकांड के मुख्य आरोपी रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। रमेश सिंह एक जिला पार्षद के पति हैं।
थानाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी ने बताया कि श्यामपुर बाजार निवासी बच्चा पासवान की हत्या का कारण भूमि विवाद था। घटना के बाद से फरार चल रहे रमेश सिंह को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा। इस गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर छापेमारी अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रमेश सिंह के खिलाफ आदापुर थाने में पहले से ही 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और जमीन से जुड़े विवाद शामिल हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए भी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!