Sunday, March 8

रक्सौल में शिक्षक दिवस पर 101 शिक्षकों का हुआ सम्मान, छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मन मोहा!

रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल के डंकन रोड स्थित शिंदे एकेडमी परिसर में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर रक्सौल के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अनुमंडल क्षेत्र के 101 सरकारी व निजी विद्यालयों के शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें संभावना अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त, महेश कुमार अग्रवाल, पन्नालाल प्रसाद, प्रो. रामाशंकर प्रसाद, प्रो. चंद्रमा सिंह, प्रो. सत्यदेव सुमन, प्रो. किरण बाला, मुनेश राम, रंजीत सिंह, डी.एन. कुशवाहा, लायंस क्लब अध्यक्ष बिमल कुमार सर्राफ, सेवानिवृत्त आरडीडी ब्रजेश कुमार ओझा, प्रो. स्वयंभू शलभ, से.नि. कैप्टन बी.एन. राय, कैप्टन अमर सिंह, नेवी के से.नि. पदाधिकारी बिन्दा पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथियों एवं अतिथियों का स्वागत फूल माला एवं प्रतिष्ठा की चादर ओढ़ाकर किया गया। इसके बाद क्षेत्र के 101 शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्हें फूल माला पहनाकर एवं चादर ओढ़ा कर सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर एम.के. मिशन आवासीय विद्यालय, भलुवहिया रामगढ़वा एवं सी.बी.आर. स्कूल रक्सौल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया और जमकर तालियां बटोरीं।

मुख्य अतिथि भरत प्रसाद गुप्त ने शिक्षा को हर क्षेत्र में अनिवार्य बताते हुए विशेष रूप से नारी शिक्षा पर जोर दिया। वहीं ब्रजेश ओझा ने ‘शिक्षक’ की व्याख्या करते हुए कहा कि जो अंधकार को मिटाए, वही सच्चा शिक्षक है।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन रवीन्द्र मिश्रा ने किया। मौके पर डॉ. प्रो. स्वयंभू शलभ, रजनीश प्रियदर्शी, प्रो. हजारी प्रसाद, प्रो. राजकिशोर सिंह, प्रो. जगदीश प्रसाद, अवधेश सिंह, लक्ष्मण गिरी, चंदा मिश्रा समेत कई शिक्षा प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!