Sunday, March 8

मेंटेनेंस के कारण रक्सौल में शनिवार को 4 घंटे तक बिजली रहेगी गुल, जरूरी काम समय पर निपटा लें उपभोक्ता!

सुबह 7 बजे से 11 बजे तक अलग-अलग फीडरों में होगी कटौती

रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल शहर और आसपास के इलाकों में शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पावर सब-स्टेशन (पीएसएस )के रखरखाव कार्य के कारण विभिन्न फीडरों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बारी-बारी से बिजली काटी जाएगी। विद्युत एसडीओ सुनील रंजन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान अपने जरूरी काम समय से पहले निपटा लें।

एसडीओ सुनील रंजन ने बताया कि पीसीएस के आवश्यक मेंटेनेंस के कारण बिजली कटौती की जा रही है। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 7 बजे से 8 बजे तक टाउन-1, टाउन-2 और इंडस्ट्रियल फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।

इसके बाद, सुबह 8 बजे से 11 बजे तक शीतलपूर और टाउन-3 फीडर से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह रखरखाव कार्य विद्युत प्रणाली की स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी खराबी से बचा जा सके।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है और कहा है कि मेंटेनेंस का काम निर्धारित समय में पूरा करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!