
रक्सौल ।(Vor desk)। बिहार विधान सभा चुनाव को ले कर सियासी गहमा गहमी शुरू हो गई है।इस बीच एनडीए के लिए बुरी खबर है। जनता दल यू के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कपिलदेव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।समझा जा रहा है कि वे रक्सौल से विधान सभा चुनाव लड़ने के मूड में हैं।श्री पटेल लगातार जन संपर्क कर रहे हैं।संकेत है कि वे जन सुराज ज्वाइन करेंगे और पीके का साथ देंगे।
बुधवार को उन्होंने अचानक से जनता दल (यू) के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।जद यू के प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा वाले पत्र में लिखा है कि उन्होंने जनता दल यू की स्थापना काल से पार्टी के समर्पित सिपाही के रूप में पार्टी के सभी कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया है। पूर्व में अपने जिला पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष पद पर दो बार रहकर जिला में जदयू को काफी मजबूत किया, जिससे पार्टी भी अवगत है। पर पार्टी में उनका पूरा समय उपयोग करके भी उन्हें उनके किए गए कार्यों का मूल्यांकन नहीं किया गया और दिन रात काम करने पर भी सम्मान नहीं दिया गया।
उन्होंने लिखा है कि मैं राज्य कार्यकारिणी का सदस्य भी हैं,लेकिन, बहुत दुख के साथ और भारी मन से पार्टी के सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं ।
हालांकि,इस बारे में अब तक पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।चुनाव पूर्व इसे जद यू सहित एनडीए के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।अब संकेत मिल रहे हैं कि वे जन सुराज पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं और आगामी विधान सभा चुनाव में मैदान में उतरेंगे।इससे पहले श्री पटेल के नजदीकी और रक्सौल के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डा सौरभ राव सहित कई नेता कार्यकर्ता जन सुराज में शामिल हो चुके हैं ।समर्थकों का दावा है कि आगामी 5सितम्बर 2025 को पूर्व जद यू नेता भुवन पटेल जन सुराज में शामिल होंगे।
