
रक्सौल ।(Vor desk)। महागठबंधन द्वारा वोट अधिकार यात्रा के अंतिम दिन पटना में समापन व जनता के हुजूम को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय सचिव संतोष जायसवाल ने स्वागत किया है। इस दौरान बुधवार को राष्ट्रीय सचिव संतोष जायसवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की धरती पर महागठबंधन के नेता राहुल गांधी व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाली जा रही वोट अधिकार यात्रा ऐतिहासिक साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जनता में नया उत्साह और राजनीतिक चेतना का संचार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की निर्णायक लड़ाई है।उन्होंने बताया कि यात्रा में जिस प्रकार गांव-गांव और कस्बों से लोग निकलकर शामिल हो रहे हैं, वह इस बात का संकेत है कि आम जनता बदलाव चाहती है। बिहार की सड़कों पर उमड़ी भीड़ इस यात्रा को जनआंदोलन का स्वरूप दे रही है।राहुल गांधी व तेजस्वी यादव जिस तरह जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं, उससे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा गया।प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वोट अधिकार यात्रा का आरंभ सीमांचल क्षेत्र से हुआ जिसका समापन पटना में हुआ।श्री जायसवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, किसान और मजदूर की समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।इसी के खिलाफ यह यात्रा जनता की आवाज बन गई है. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन आरक्षण और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए भी निर्णायक साबित होगा। राजद नेता ने विश्वास जताया कि जिस जनसमर्थन के साथ यात्रा आगे बढ़ रही है, वह आने वाले चुनाव में भाजपा सरकार के खिलाफ निर्णायक सबूत बनेगा।उन्होंने कहा कि बिहार से उठी यह लहर पूरे देश में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई का नेतृत्व करेगी और आने वाला समय महागठबंधन के पक्ष में होगा।
