Sunday, March 8

हादसे में घायल आशीष और अमित की पटना इलाज के दौरान मौत,नाजुक डब्ल्यू का हुआ ऑपरेशन

रक्सौल।(Vor desk)।मोतिहारी से रक्सौल लौटते समय हुए एनएच 527डी अंतर्गत रक्सौल सुगौली सड़क खंड के गमहरिया चौक के पास को हुए सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान दो युवक की मौत हो गई । इस घटना में स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 7 लोग घायल हुए थे।

रविवार को आशीष की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गई। इससे पहले रक्सौल नगर परिषद के वार्ड नंबर 19 निवासी अमित कुमार की मौत भी पटना में इलाज के दौरान बीते दिनों हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक,घायलों को पहले रक्सौल के एसआरपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण अमित और आशीष को पटना रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।इसमें रौशन यादव का पुत्र अमित मूल रूप से पश्चिम चंपारण जिले के कंगली थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव का रहने वाला था,जबकि मनोज राय का पुत्र आशीष भी कंगाली थाना क्षेत्र के कठिया मठिया का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब अमित और आशीष अपने दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो से मोतिहारी से लौट रहा था।

5 घायलों का इलाज रक्सौल में जारी

अन्य 5 घायलों का इलाज शहर के लक्ष्मीपुर स्थित रक्सौल के एसआरपी हॉस्पिटल में जारी है। हॉस्पिटल के प्रबंधक आशीष कुमार ने शुक्रवार को बताया कि अमित और आशीष कुमार को पटना रेफर कर दिया गया था।अमित को ब्रेन इंज्यूरी थी,जबकि कंगली के कठिया मठिया निवासी आशीष को लिवर और किडनी में प्राब्लम थी। जबकि, रक्सौल के गाद गमहरिया निवासी एक युवक डब्ल्यू कुमार की स्थिति अभी भी नाजुक है।गले के पास उसे गंभीर जख्म था।उसका ऑपरेशन किया गया है। आईसीयू में इलाज जारी है।वहीं,आदित्य,प्रिंस,अनुज तिवारी सहित बाकी घायलों की हालत स्थिर है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक,यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुई ।हालाकि,समाजिक कार्यकर्ताओं ने एनएच पर ट्रकों की बेकाबू आवाजाही और यत्र तत्र पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की है।वहीं,पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!