Sunday, March 8

हरैया पुलिस ने 42.155 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

रक्सौल ।(Vor desk)। भारत नेपाल सीमावर्ती रक्सौल के हरैया थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूवाहा गांव से 42.155 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक,पकड़े गए तस्कर की पहचान पप्पू कुमार (पिता सोनालाल यादव उम्र 27 वर्ष साकिन भालूवाहा) के रूप में हुई है। हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि युवक को 42.155 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर हरैया थाना कांड संख्या 108/25 दिनांक 31/08/25 धारा 8(c)/20(b)(ii)(c)/22(c)/23(c)/29 ndps दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।उक्त गांजा नेपाल से भारत के तरफ लाया जा रहा था,इसी बीच गुप्त सूचना पर पुलिसिया करवाई में यह सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!