Sunday, March 8

नेपाल के पोखरा में कलवार कल्याण समिति के भगवान बलभद्र सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव में पार्षद सोनू गुप्ता हुए सम्मानित 

रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल के पोखरा में कलवार कल्याणकारी सेवा समिति द्वारा भगवान बलभद्र सहस्त्रार्जुन पूजन का एक भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत और नेपाल के कलवार समाज से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इस आयोजन में कई प्रमुख  पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  एवं भारत नेपाल  राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जायसवाल,  समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार पप्पू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार, और वीरगंज से राष्ट्रीय सदस्य प्रेम गुप्ता,राजद नेता और रक्सौल नगर परिषद के वार्ड संख्या 19 के पार्षद सोनू गुप्ता शामिल थे।

इस अवसर पर पार्षद सोनू गुप्ता को समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान और सक्रियता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद, उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज को एकजुट करते हैं और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में मदद करते हैं।

समिति के पदाधिकारियों ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भगवान बलभद्र कलवार समाज के कुल देवता हैं और हर साल उनके पूजन से समाज में एकता और संगठन की भावना और मजबूत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!