
रक्सौल ।(Vor desk)।नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतराष्ट्रीय विमान स्थल के माध्यम से ब रास्ते नेपाल तीन पाक आतंकी की बिहार सीमा में आतंकी घटना को अंजाम देने की नीयत से घुसने संबंधी खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद से बिहार नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इस संबंध में मोतिहारी जिला पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने एक बयान जारी कर तीनो पाकिस्तानी आतंकी पर पचास हजार का इनाम घोषित कर दिया है। एसपी ने कहा कि खुफिया विभाग के बाद से तीन पाक नागरिक पर पचास हजार का इनाम घोषित किया गया है,जिला हाई अलर्ट पर है ।सभी थानों को सूचित कर सघन जांच की जा रही है।
यहां बता दे कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में इन तीन पाक आतंकी के बिहार सीमा में नेपाल के रस्ते बिहार में आने की सूचना है।जानकारी के मुताबिक, नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकी हसनैन हुसैन, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान भारत में दाखिल हुए हैं,तीनो जैश ए महोम्मद नामक आतंकी संगठन से जुड़े हैं,जो राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा में अपने मंसूबों को पूरा करने के साथ ही अन्य आतंकी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।
बता दें, बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे है,जिसमे हसनैन अली (रावलपिंडी निवासी), आदिल हुसैन (उमरकोट निवासी) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर निवासी) शामिल हैं।
पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं।इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है।इसको ले कर खास तौर पर सीमावर्ती जिले , पूर्वी चंपारण,पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी,अररिया, किशनगंज और सुपौल में चौकसी बढ़ा दी गई है। भागलपुर और अन्य जिलों में भी अलर्ट जारी है।
