
रक्सौल ( पूर्वी चंपारण)(vor desk)। 28 अगस्त को मोतिहारी में होने वाली राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा मे रक्सौल से हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। महागठबंधन की इस प्रस्तावित वोट अधिकार यात्रा में राहुल गाँधी, तेजस्वी यादव के साथ दीपांकार भट्टाचार्य और मुकेश सहनी भी शामिल रहेंगे। यह वोट अधिकार यात्रा ढाका, मोतिहारी, छपवा चौक होते हुए 28 को बेतिया निकल जायेगी। संविधान बचाने और SIR के माध्यम से वोट चोरी के खिलाफ हो रहें इस जन आंदोलन यात्रा मे शामिल होने के लिए रक्सौल से कांग्रेस नेता नुरुल्लाह खान, डॉ गौतम कुमार व हाफ़िज़ अंसारी के नेतृत्व मे हजारों लोग भी पूरे जोश खरोश के साथ छपवा चौक पहुंचेंगे।
इस बात की जानकारी कांग्रेस के ए. आई सी सी से आये प्रवेक्षक दयानन्द सिंह दुसाध ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को दी।
