Sunday, March 8

रक्सौल के गमहरिया चौक पर ट्रक और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर,हादसे में स्कॉर्पियो सवार 7घायल,2 की हालत नाजुक

रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल सुगौली खंड के गमहरिया चौक पर स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच हुए जबर्दस्त टक्कर में स्कॉर्पियो संख्या बीआर 22बीएन 6265 पर सवार 7 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।दुर्घटना में 2घायलो की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।इनका इलाज आईसीयू में जारी है।मिली जानकारी के मुताबिक,डायल 112 की पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।घटना मंगलवार की अहले सुबह करीब 3 बजे रक्सौल थाना क्षेत्र के गम्हरिया पेट्रोल पंप के पास घटी।दुर्घटना के शिकार लोगों में आदित्य कुमार,(पिता :बाल किशोर ठाकुर,शिवपुर)
प्रिंस कुमार(पिता :मोहन लाल, पलनवा)आशीष राय (पिता:मनोज राय,पोखरिया,थाना कंगली )
अमित कुमार(पिता रौशन यादव, कंगली थाना) ,डब्ल्यू कुमार(पिता:कमल किशोर, गाद गमहरिया),आदित्य कुमार(पिता :गोरख राम,कंगली थाना),अनुज तिवारी (मुन्ना तिवारी, जगधर पलनवा)शामिल हैं। डॉक्टरो के मुताबिक,अमित और डब्लू की हालत गंभीर बनी हुई है।सूचना है कि ये सभी मोतिहारी से लौट रहे थे।घायलों के परिजनो का दावा है कि वे मोतिहारी में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती मित्र को देखने गए थे , लौटने के क्रम में हादसा हुआ।हालाकि,चर्चा है कि वे जन्मदिन मना कर लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि सभी टीन एजर युवक रक्सौल के सभ्यता नगर और शिवपुरी मुहल्ले में रहते हैं और पढ़ाई करते हैं।ईधर,दुर्घटना के बाद ट्रक संख्या एन एल 01ए जे 7838 का चालक ट्रक सहित फरार हो गया है।हादसा इतना भयंकर था कि ट्रक का एक चक्का और नंबर प्लेट स्कॉर्पियो में फंस गया,जबकि,स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए हैं।स्कॉर्पियो कंगली निवासी का बताया जा रहा है,यह साफ नहीं हुआ है कि उसे कौन चला रहा था।सूत्रों का कहना है कि ट्रक खड़ी थी,उसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है हादसा कैसे हुआ। रक्सौल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विजय कुमार सदल बल जांच में और आवश्यक कारवाई में जुटे हुए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!