Tuesday, March 10

रक्सौल में धूमधाम से मनाया 47 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने अपना 15 वां स्थापना दिवस

रक्सौल (Vor desk) रक्सौल स्थित एस.एस.बी. कैंप में 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल का 15वां स्थापना दिवस बड़े हीं धूम -धाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l इस अवसर पर बटालियन कमांडेंट संजय पाण्डेय द्वारा वाहिनी में कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यों हेतु बलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया l इसके अतिरिक्त स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बलकार्मिक, स्थानीय स्कूली छात्र – छात्राएँ तथा बलकर्मियों के बच्चे द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गई l

सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्त में स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित अन्तः समवाय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेता वाहिनी मुख्यालय की टीम को ट्रॉफी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त छात्र-छात्राओं एवं बच्चे को प्रणाम – पत्र देकर सम्मानित किया गया l स्थापना दिवस के अवसर पर सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया जिसमें समस्त अतिथिगण एवं बलकार्मिक शामिल हुए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!