Saturday, March 7

भारतीय सीमा से दो किमी भीतर नेपाल के गौर में सूटकेस में बंद महिला का शव बरामद,मुजफ्फरपुर में हुआ था ब्याह!

मुजफ्फरपुर की रहने वाली महिला दो दिनों से थी लापता

बिहार पुलिस की मदद से की जा रही है हत्या की जांच

रक्सौल।(Vor desk)।बिहार सीमावर्ती बैरगनिया से दो किमी भीतर नेपाल के सीमावर्ती रौतहट जिला के गौर की सड़क पर एक लावारिस सूटकेस में महिला का शव बरामद हुआ है। मृतक महिला की पहचान बिहार मुजफ्फरपुर की निवासी 26 वर्षीया रूबी साह के रूप में हुई है। इसका मायका गौर के ही माधवनारायण नगर पालिका क्षेत्र में है।

शनिवार की देर रात को गौर सिरसिया सड़कखंड पर लावारिस सूटकेस मिला था जैसे रविवार की सुबह पुलिस ने फोरेंसिक टीम के आने बाद खोला। सूटकेस में हाथ पैर बांध कर रखी गई महिला का शव बरामद हुआ। जिस स्थान पर यह शव बरामद हुआ वह भारतीय सीमा से सिर्फ दो किमी की दूरी पर ही पाया गया।

स्थानीय लोगों ने उस मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी रूबी साह के रूप में की जो एक महीने पहले ही अपने चार वर्षीय बेटे के साथ आकर किराए के कमरे में रह रही थी। मृतक महिला की मां ने शनिवार को ही पुलिस में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।

मृतक महिला की मां ने गौर पुलिस में बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे ब्यूटीपार्लर जाने के लिए वह घर से निकली जिसके बाद से वह लापता हो गई थी। शनिवार की शाम तक भी नहीं लौटने के बाद रूबी की मां ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की।

रौतहट के डीएसपी राजू कार्की ने बताया कि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गौर में भेज दिया है। पोस्टमार्टम का रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह और समय का पता लग पाएगा। पुलिस ने बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस को इसकी जानकारी देकर जांच में सहयोग मांगा गया है।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!