Saturday, March 7

रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड पर सिंघरहिया पुल के पास अज्ञात व्यक्ति का शव,जांच में जुटी पुलिस

रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड पर सिंघरहिया पुल नंबर 42 से लगे इस्लामपुर गांव क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।शनिवार की सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की उम्र करीब 45 साल है, और उसके सिर और शरीर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं।वह लूंगी और शर्ट में पाया गया।
प्रारंभिक जांच में शव कटा हुआ नहीं मिला, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन से टकराने से नहीं हुई। संभावना है कि वह ट्रेन से गिर गया या ट्रेन पर चढ़ते समय हादसा हुआ।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है। मृत्यु का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। रक्सौल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है, और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस रेलखंड पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। अक्सर यात्री ट्रेन में चढ़ने-उतरने या खिड़की-दरवाजे पर बैठने के दौरान हादसों का शिकार होते हैं।
वैसे,इस घटना से एक बार फिर रेलवे सुरक्षा और यात्री सुरक्षा के मुद्दे पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस और रेलवे प्रशासन को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!