
रक्सौल ।(Vor desk)। बिहार विधान सभा चुनाव को ले कर बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा और गस्त की तैयारी है।
इसको ले कर पूर्वी चम्पारण के डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात ने बुधवार को रक्सौल का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने हवाई अड्डा का भी निरीक्षण किया।हवाई अड्डा के पुराने भवन,हैलीपैड, रनवे आदी का भी निरीक्षण किया। इसके संचालन के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की जानकारी ली।जरूरी निर्देश भी दिए।
वहीं,एसएसबी कैम्प में 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कैंप में जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने एसएसबी कमांडेंट, डिप्टी कमांडेंट, पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी,पूर्वी चंपारण के अपर समाहर्ता और जिला भू अर्जन पदाधिकारी, रक्सौल के अनुमंडल पदाधिकारी, एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सहित आदापुर, रामगढ़वा एवं छौडादानों के अंचलाधिकारी साथ सशस्त्र सीमा बल की भूमि के दाखिल खारिज एवं भूमि अधिग्रहण के संबंध में समीक्षात्मक बैठक की गई।इसमें बीओपी के लिए प्रस्तावित भूमि भी शामिल है। इस बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी द्वारा अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। सशस्त्र सीमा बल के तरफ से फायरिंग रेंज के लिए भूमि को चिन्हित करने हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही साथ भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नो मैंस लैंड पर अतिक्रमण को हटवाने के लिए भी विमर्श किया गया। इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर नो मैंस लैंड की अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया।
साथ ही पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को देखते हुए सीमा पार से अवैध कैश, शराब, महंगी धातुएं, ड्रग्स आदि के प्रवाह को रोकने के लिए सशस्त्र बीमा बल के अधिकारियों से आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु अनुरोध किया गया।
बैठक में कमांडेंट संजय पांडे,डीप्टी कमांडेंट नविन कुमार, एसडीएम रक्सौल मनीष कुमार और एसडीपीओ मनीष आनंद,भूमी उप समाहर्ता रश्मि सिंह,सीओ शेखर राज सहित बटालियन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
