
रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात बुधवार को रक्सौल पहुंचे।इस बीच उन्होंने हरैया थाना के नए मॉडल पुलिस स्टेशन का निरीक्षण किया।साथ ही रक्सौल थाना कांड संख्या180/25 का पर्यवेक्षण एवं घटनास्थल निरीक्षण किया ।इसके बाद उन्होंने एसडीपीओ मनीष आनंद की उपस्थिति में रक्सौल थाना में लंबित मामलों की समीक्षा बैठक की।यह बैठक लंबित मामलों के जल्द निपटारे के साथ ही बेहतर पुलिसिंग, लव एंड ऑर्डर मेंटेन और क्राइम कंट्रोल कानून था।बैठक में नारकोटिक्स और ड्रग्स तस्करी से जुड़े मामलों पर उनकी विशेष नजर रही। एसपी ने सभी जांच अधिकारियों को ड्रग्स तस्करी के मामलों में तुरंत गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
शराब बरामदगी के लंबित मामलों में विनष्टीकरण की प्रक्रिया तेज करने के आदेश दिए गए। समीक्षा में पाया गया कि कुछ थानाध्यक्ष लंबित मामलों की जांच में गंभीर नहीं हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह का वेतन रोक दिया गया। उन्हें 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देना होगा।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने कर्तव्य में कोताही पर दी चेतावनी
एसपी स्वर्ण प्रभात ने कर्तव्य में कोताही को ले कर चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुरानी घटनाओं की गहन जांच होगी,जो भी दोषी मिलेंगे,उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में रक्सौल इंस्पेक्टर विजय कुमार और अन्य थानाध्यक्ष मौजूद थे।
