
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के चिराग अग्रवाल ने नीट पीजी परीक्षा -2025 में ऑल इंडिया रैंक 373 लाकर सफलता का परचम लहराया है। डॉ. चिराग
रक्सौल के श्रीराम जानकी मंदिर रोड निवासी स्व. गोपीराम धानोठिया के पौत्र तथा शहर के प्रमुख व्यवसाई नरेश अग्रवाल एवं रेशमा अग्रवाल के पुत्र हैं। बचपन से मेधावी रहे चिराग की प्रारंभिक शिक्षा वेल्हम बॉयज,देहरादून एवं डीपीएस पब्लिक स्कूल ,बसंत कुंज(दिल्ली) में हुई तथा मेडिकल की पढ़ाई जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज,बेलगांव में करते हुए एम.बी.बी.एस की डिग्री हासिल कर अपनी मेहनत एवं प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
इस मौके पर डॉ. चिराग के ताऊजी लायंस क्लब रक्सौल के पूर्व अध्यक्ष गणेश धानोठिया ने बताया कि डॉ. चिराग ने बचपन से ही देश सेवा के जज्बे के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में जाने का लक्ष्य रखा था तथा इसमें सफलीभूत होने के लिए पूरे अनुशासन एवं मनोयोग से पढ़ाई करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंचा है जो न परिवार के लिए अतिशय हर्ष एवं प्रसन्नता का विषय है बल्कि परिवार के प्रतिष्ठा में एक और नया अध्याय जुट गया है। डॉ. चिराग की इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है जिसमें प्रमुख रूप से भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश कुमार अग्रवाल,लायंस क्लब रक्सौल के अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी लायन बिमल कुमार सर्राफ, रजनीश प्रियदर्शी, लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया, लायन मोहम्मद निजामुद्दीन,लायन संजय गुप्ता,लायन बसंत जालान, रमेश अग्रवाल, अजय मस्करा, ध्रुव सर्राफ, दिनेश अग्रवाल, डॉक्टर सुजीत कुमार,लायन डॉक्टर राजीव रंजन,लायन डॉक्टर सुशील सिंह,लायन डॉक्टर प्रदीप कुमार आदि शामिल हैं।
