Sunday, March 8

रक्सौल:प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर जताई गई नाराजगी!

रक्सौल।(Vor desk)। प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीस सूत्री के सदस्यों के बैठक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह की अध्यक्षता व प्रखंड विकास पदाधिकारी जयप्रकाश की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र में संचालित हो रहे विकासात्मक कार्यो की समीक्षा की गयी।वहीं,बैठक में रक्सौल के मुख्य पथ के अम्बेडकर चौक स्थित भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डा भीम राव अंबेडकर की जीर्ण शीर्ण प्रतिमा का जीर्णोद्वार कराने और अम्बेडकर समग्र योजना के तहत गोलंबर बना कर बाबा साहब की प्रतिमा को व्यवस्थित करने का प्रस्ताव लाया गया।
वहीं,प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक अंबेडकर पुस्तकालय की स्थापना हेतु प्रस्ताव जिला को भेजने पर चर्चा हुई,ताकि,गरीब बच्चे मुफ्त किताबें पढ़ कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकें।अनुमंडल स्तर पर अनुसूचित जाति के गरीब बच्चों के गुणवतापूर्ण शिक्षा हेतु राजकीय कल्याण छात्रावास की स्थापना का प्रस्ताव जिला को भेजने पर भी चर्चा हुई।
अनुमंडल अस्पताल में लाखों की लागत से लगे ऐसी किस परिस्थितियों में बंद है,इस पर भी सवाल किए गए ।साथ ही प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र की सूची एवं कार्यरत कर्मियों की सूची भी मांगी गई।
इसके साथ ही बीस सुत्री के सदस्यों ने 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष2025/2026 एवं चतुर्थ और पंचम राज्य वित आयोग में स्वीकृत योजनों की सूची एवं प्राक्कलित राशि ,कार्य की प्रगति विवरण की मांग की गई।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा वस्था पेंशन और राज्य पेंशन धारियों की सूची और भुगतान विवरण की भी मांग की गई।इसके साथ ही डीजल अनुदान और फसल बीमा योजना , किसानो के लिए यूरिया खाद आवंटन की जानकारी मांगी गई।पंचायतों में इंदिरा आवास योजना,पीएम आवास योजना,मुख्य मंत्री आवास योजना के चयनित लाभुकों की सूची एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी गई।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिक्षा ऋण हेतु कितने आवेदन प्राप्त हुए और उसमें कितने बच्चों को ऋण दिया गया तथा जो आवेदन पेडिंग है, वह किस कारण से पेडिंग है।इसकी रिर्पोट मांगी गयी।वहीं कबीर अंतयेष्टी के तहत प्राप्त आवेदन और उसमें जो आवेदन निष्पादित किया गया है, उसके संबंध में डाटा का डिमांड किया गया है
इसके अलावे मनरेगा के तहत क्रियान्वित योजनाओं और विभिन्न पंचायतों में बने खेल मैदान की सूची ,,प्राक्कलित राशि, और भुगतान की गई राशि का विवरण, काम करने वाले मजदूरों की सूची की भी मांग हुई।किराये के घर में संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केद्रों की सूची पदाधिकारियों से मांग की गई ।प्रखंड के विभिन थाना में महिला उत्पीड़न और एससी एसटी एक्ट के मामलों का विवरण और कृत करवाई का विवरण भी मांगा गया।।बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है।जिसमे रक्सौल ,हरैया, भेलाही और पलनवा थानाध्यक्ष शामिल है।कहा गया कि संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं मिला तो करवाई की अनुशंसा की जा सकती है,क्योंकि,सरकारी निर्देश का उन्होंने उल्लंघन किया है।
मौके पर सीओ शेखर राज, पीओ रमेन्द्र कुमार, बीइओ बृजेश कुशवाहा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गौरव कुमार, कनीय अभियंता अर्जुन कुमार, बिजली विभाग से रवि कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार, मो. एहतेशाम, राजकिशोर ठाकुर, शिवशंकर प्रसाद, शेख बेचू, सीमरन पटेल, अशोक कुमार, मोती बैठा, संदेश कुमार, कन्हैया सर्राफ, रिंकू पाण्डेय, सुरेश कुमार उर्फ मंटू गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!