
रक्सौल।(Vor desk)।क्या कोई ट्रेन एक कुत्ते के कारण विलंब हो सकती है?आप कह सकते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है? लेकिन ऐसा हुआ है।यह घटना रेलवे के इतिहास में नायब है। एक कुत्ते के कारण ट्रेन 10-5 मिनट नहीं बल्कि करीब सवा घंटे तक प्लेटफॉर्म पर ही खड़ी रही।हैरान करने वाला यह मामला बिहार के सीमावर्ती रक्सौल स्टेशन की है।जहां शनिवार को समस्तीपुर जाने वाली यात्री ट्रेन संख्या 55578 कुत्ते के कारण करीब सवा घंटे भर की देरी से रवाना हुई।
सूत्रों के मुताबिक,ट्रेन मैनेजर के बोगी के बगल के महिला बोगी संख्या 051165/C में एक पालतू कुत्ते को जंजीर के साथ सीट में बांध दिया गया था। जिससे बोगी में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। यात्री कुत्ते के डर से नीचे उतर गए।बाद में जब यात्री बोगी में प्रवेश करने की कोशिश की तो कुत्ता भौंकने लगा और काटने के लिए आतुर हो गया।इस दौरान कुत्ते के हमले में एक यात्री की जख्मी होने की सूचना भी है। ट्रेन मैनेजर की सूचना पर पहुंचे स्टेशन कर्मियों एवं आरपीएफ ने पूरा मामला देखकर वरीय अधिकारियों को बताया।
रक्सौल से समस्तीपुर जाने वाली ट्रेन हुई लेट
दरअसल हर रोज रक्सौल से समस्तीपुर जाने वाली यह ट्रेन सुबह 6:50 पर रवाना होती है। शनिवार को भी रवाना होने के लिए तैयार थी। तभी यात्रियों ने देखा कि ट्रेन की एक बोगी में एक सफेद रंग का पालतू कुत्ता बंधा हुआ है। बताया जाता है कि एक व्यक्ति कुत्ते को ट्रेन की सीट से बांधकर वहीं छोड़ चला गया था।
कुत्ते को ट्रेन से उतारने का हर प्रयास रहा नाकाम
यात्रियों ने इसकी सूचना तुरंत स्टेशन प्रबंधक को दी।सूचना पर रेलवे कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और कुत्ते को ट्रेन से उतारने का प्रयास किया, लेकिन हर कोशिश नाकाम साबित हुई।कुत्ते के मालिक की खोज भी पूरी नहीं हुई,ना कोई सामने आया। इस बीच ट्रेन का समय गुजरता रहा और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
कुत्ते वाली बोगी को छोड़कर रवाना हुई ट्रेन
अंततः रेलवे अधिकारियों ने निर्णय लिया कि कुत्ते को बंधा छोड़ बोगी को ही सील कर दिया जाए। इसके बाद ट्रेन को सुबह 8:10 पर समस्तीपुर के लिए रवाना किया गया।इस घटना के कारण ट्रेन को निर्धारित समय से एक घंटे से अधिक की देरी हुई और यात्रियों को भारी असुविधा उठानी पड़ी।
कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया वायरल
घटना का वीडियो यात्रियों ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।लोग उस व्यक्ति की जमकर निंदा कर रहे हैं जिसने कुत्ते को ट्रेन की बोगी में बांधकर छोड़ दिया
यात्रियों का कहना था कि अगर कुत्ते को पालना नहीं था तो उसे ट्रेन में क्यों बांधा गया।
मामले की जांच में जुटा रेल प्रशासन
रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश ने बताया कि कुत्ते को सुरक्षित दरभंगा भेजा गया है और उसे आरपीएफ ने एनिमल वेलफेयर बोर्ड को सुपुर्द कर दिया है ।
वहीं,स्टेशन प्रबंधन अनिल कुमार सिंह का कहना है कि इस तरह की हरकत न केवल यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरनाक है बल्कि ट्रेन संचालन को भी बाधित करती है।
यह घटना जहां यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी, वहीं यह सवाल भी छोड़ गई कि आखिर कोई मालिक अपने पालतू जानवर के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार कैसे कर सकता है। यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है और लोग जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान कर उस पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता)
