Saturday, March 7

स्वच्छ रक्सौल ने समाज की सेवा और सुरक्षा के लिए जान जोखिम में डालने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित!


रक्सौल।(Vor desk)। बिहार नेपाल सीमावर्ती रक्सौल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छ रक्सौल संस्था ने उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जिन्होंने समाज की सेवा और सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। इस सम्मान समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने संयुक्त रूप से उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
अधिकारियों ने इस अवसर पर पुलिस के सराहनीय कार्यों का उल्लेख किया, जिनमें दिल्ली और जोधपुर से लापता बच्चियों को सकुशल रक्सौल वापस लाना, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाना, और रक्सौल को एक स्वच्छ, सुरक्षित और नशा-मुक्त शहर बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका शामिल है। स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि यह सम्मान पुलिसकर्मियों के निस्वार्थ भाव और उनके साहस का प्रतीक है।
कार्यक्रम में जिन पुलिसकर्मियों को उनके बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया, उनमें विकास कुमार (एसएसबी), रवि कुमार, किशन कुमार पासवान, रामशरण कुमार, नूतन कुमारी और उत्तम कुमार शामिल हैं।
इस अवसर पर स्वच्छ रक्सौल के सदस्य अमित कुमार, अनिल कुमार, राज कुमार, आमोद कुमार और महिला इंचार्ज साबरा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!