Saturday, March 7

जय मां नव दूर्गा पूजा समिति के सदस्यों की बैठक में नव गठित कमेटी गठित ,धूम धाम से दुर्गा पूजा आयोजित करने का निर्णय

रक्सौल।(Vor desk)।शनिवार को ब्लॉक रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के परिसर में 29 वें वर्ष जय मां नव दूर्गा पूजा समिति के सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई।
जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष राहुल रावत सचिव शिवपूजन साह कोषाध्यक्ष विशाल रावत संरक्षक समिति में मंटू गुप्ता, प्रोफेसर अखिलेश दयाल,उपेन्द्र साह उर्फ मुखिया जी,नागेश पांडेय,मंजू साह, सदस्यगण के रुप में मुन्ना गुप्ता, आदर्श चौहान, विवेक चौहान,अक्षय रावत,अरमान अली हैदर,रोजा अली,आयुष कश्यप, राहुल बनिया, सागर चौहान, विशाल रावत,प्रिंस चौहान,रवि कुमार, विकास कुमार, नितेश चौहान,केशव पटेल, शिवनंदन यादव,राजु रावत, संदीप चौहान,समीर जमाल, कुंदन कुमार, सचिन पटेल,रिषभ रावत, प्रवीण रावत, मुन्ना चौहान बैठक में शामिल हुए।
संरक्षक समिति के सदस्य मंटू गुप्ता ने कहा कि 29 वें वर्ष जय मां नव दूर्गा पूजा समिति भव्य पंडाल निर्माण और मूर्ति का आकर्षण मुख्य होगा।
संरक्षक समिति के सदस्य प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नहर के बीचोंबीच शहर का मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा विगत 10 वर्षों से रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में प्रथम स्थान मिलता रहा है इस बार जिला में प्रथम झांकी बनाने का प्रयास किया जाएगा।
संरक्षक समिति के सदस्य उपेन्द्र साह उर्फ मुखिया जी ने कहा कि शहर हमेशा जाम की समस्याओं से घिरा रहता है लेकिन कौड़िहार चौक के पंडाल निर्माण से जाम मुक्त की व्यवस्था प्रमुख रहती है और इस बार इसका खास ख्याल रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!