Saturday, March 7

एसएसबी द्वारा आयोजित 30दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण संपन्न,कमांडेंट संजय पांडे ने युवाओं को किया प्रोत्साहित!

रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल स्थित एसएसबी47वीं बटालियन द्वारा मानव संसाधन विकास कार्यक्रम वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत सीमावर्ती युवाओं-युवतियों के लिए आयोजित 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर कोर्स सम्पन्न हुआ । समापन समारोह के दौरान एसएसबी कमांडेंट संजय पाण्डेय ने कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त किये समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिया, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्हें भारतीय सेना व केन्द्रीय पुलिस बलों में जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया व नशा मुक्त भारत अभियान के प्रति जागरूक भी किया । उक्त कार्यक्रम के दौरान 47वीं वाहिनी के अधिकारीगण, बलकार्मिक, इलेक्ट्रोनिक एवं प्रेस मीडिया के मीडियाकर्मी, प्रशिक्षण प्राप्त किये समस्त प्रतिभागी एवं प्रतिभागियों के अभिभावक उपस्थित रहे । इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों एवं अभिभावकों ने उक्त प्रशिक्षण हेतु एस.एस.बी. सराहना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!