Saturday, March 7

रक्सौल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूम धाम से मना,भारती पब्लिक स्कूल में राधा कृष्ण से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम पर झूमे लोग

रक्सौल।(Vor desk) । रक्सौल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूम धाम से मनाई गई ।इस मौके पर शहर के नागा रोड स्थित भारती पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के मौके पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राधा कृष्ण की रास लीला और झांकी से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम का उद्घाटन रक्सौल थानाध्यक्ष विजय कुमार, विश्वविद्यालय सेवा आयोग पटना के सदस्य
डॉक्टर (प्रो.)अनिल कुमार सिन्हा ,
शारदा देवी मुख्य दृष्टि भारतीय फाऊंडेशन के निर्देशक मनीष दुबे, भाजपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी जितेंद्र कुशवाहा , सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह,भाजपा नेता उदय सिंह गणेश अग्रवाल ,प्राचार्य आमोद कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं प्रभु श्री कृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम लोगों को खूब आकर्षित किया। इस कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा नौवीं तक के बच्चों ने भाग लिया तथा इसके कार्यक्रम लोगों के मन को मोहित कर दिया। ऐसा लगा कि वृंदावन गोकुल एवं मथुरा की झलक देखने को मिल गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय पब्लिक स्कूल ही रक्सौल का एक ऐसा स्कूल है, जिसमें बच्चों की चौमुखी विकास देखने को मिलता है।श्री भगत जी ने कार्यक्रम के माध्यम से वृंदावन की साक्षात दर्शन होने की बात कही। विद्यालय के निदेशक मनीष दुबे ने अपने संबोध में बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने हर दृष्टिकोण से सहयोग करने का आश्वासन दिए। मंच का संचालन शिक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओ में राकेश कुमार वर्मा, राहुल कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार, सुब्रत मधुकर, अजय कुमार मिश्रा, प्रकाश कुमार गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, इरफान आलम, विजय कुमार, मोहम्मद उस्मान, अमित मिश्रा अनुराधा कुमारी, आरती कुमारी, खुशबू कुमारी, सलमा खातून, सिवानी कुमारी एवं अणु कुमारी शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का अभिवादन विद्यालय के प्रचारक आमोद कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!