Saturday, March 7

वोट अधिकार यात्रा को सफल बनाने के लिए रक्सौल में हुई बैठक,राजद के केंद्रीय सचिव संतोष जायसवाल ने कहा-एनडीए का सफाया तय!

रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल के कर्पूरी आश्रम में राजद सहित महागठबंधन कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण हुई ।बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की “वोट अधिकार यात्रा” को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई।

राजद के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल ने कहा कि बिहार में परिवर्तन तय है।चम्पारण गांधी की कर्म भूमि है।यहां से उठने वाली परिवर्तन की बयार बिहार ही नहीं देश भर में एनडीए का सफाया करेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के क्रम में राहुल गांधी 28 अगस्त को पूर्वी चंपारण में प्रवेश करेंगे और ढाका के गांधी चौक से पदयात्रा करते हुए मोतिहारी पहुंचेंगे। वहां वे संविधान सम्मेलन को संबोधित करेंगे और इसके बाद छपवा में रात्रि विश्राम करेंगे।

इस दौरान राहुल गांधी लोगों को मतदाता सूची में गड़बड़ियों और चुनाव आयोग द्वारा चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के बारे में जागरूक करेंगे। बैठक में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे।यह यात्रा वोट चोरी के खिलाफ आयोजित की जा रही है, जो लोकतंत्र, संविधान और ‘वन मैन, वन वोट’ के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।

इस बैठक में मुख्य रूप से राजद नेता प्रमोद राय,पूर्व वार्ड पार्षद मनोज पासवान,मोहम्मद नासिर ,सुबोध यादव,सुभाष यादव,
ओम गुप्ता,राजद प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव, नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार,पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश कुमार चंद्रवंशी,युवा अध्यक्ष अरमान आलम,किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय यादव,पंचायती राज प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर यादव,नगर उपाध्यक्ष सोनू प्रसाद सहित रमाशंकर यादव, आकाश पासवान,आकाश पासवान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!