Saturday, March 7

विभाजन विभीषिका का बैनर थामे बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ सांसद और विधायक ने निकाला पूरे शहर में पैदल मार्च

रक्सौल। (vor desk)।बीजेपी आलाकमान के आदेश पर आज 14 अगस्त को पूरे रक्सौल शहर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हाथों में विभाजन विभीषिका का बैनर थामे पैदल मार्च निकाला। इस दौरान स्थानीय सांसद संजय जयसवाल और स्थानीय विधायक प्रमोद सिन्हा भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाते हुए पूरे पैदल मार्च में नजर आये। गौरतलब है कि 14 अगस्त 1947 के दिन ही भारत से टूट कर एक नया देश पाकिस्तान का निर्माण हुआ था। इसलिए बीजेपी ने इस दिन को विभाजन विभीषिका के रूप मे याद करने का फरमान अपने कार्यकर्ताओं को सुनाया है। इस मार्च में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अशोक पांडे, मंटू गुप्ता,गुड्डू सिंह,प्रो मनीष दुबे, जितेंद्र कुशवाहा, कन्हैया सर्राफ, बप्पी शाह,कमलेश कुमार आदि नेताओं ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!