Saturday, March 7

संवाद कार्यक्रम में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने किया संवाद,125यूनिट फ्री बिजली के बारे में दी गई जानकारी!

रक्सौल।(Vor desk)।मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत मंगलवार को संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली के बारे में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को अवगत कराया। रक्सौल विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि डिविजन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी प्रखंडों-सुगौली, रामगढ़वा, रक्सौल, आदापुर, चौरादानो, बनकटवा और घोड़ासहन में चार-चार जगहों पर इस कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान संवाद कार्यक्रम की व्यापक तैयारी की गई थी। चयनित स्थानों पर हाईटेक तरीके से पंडाल लगाए गए थे। जिसमें प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और आम लोगों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। इन पंडालों में एलईडी स्क्रीन के जरिए लोग सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन को देख रहे थे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए जिला और प्रखंड स्तर के विभिन्न पदाधिकारियों और नोडल पदाधिकारियों की उपस्थिति भी रही। इससे पूर्व घर-घर जाकर जागरूकता अभियान विद्युत विभाग के जेई, सुपरवाइजर, मानव बल और मीटर रीडर के द्वारा पिछले सप्ताह से ही लगातार घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को इस योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। संवाद कार्यक्रम के दौरान पहुंचे लोगों, उपभोक्ताओं को पंपलेट, बिजली बिल और मुफ्त बिजली से संबंधित जानकारी दिया गया। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी उपभोक्ता इस लाभकारी योजना से अनजान न रहे।
कार्यक्रम स्थल और सुविधाएं
इस संवाद कार्यक्रम के लिए हर प्रखंड में चार-चार स्थानों का चयन किया गया था, जहां आयोजन संपन्न हुआ। इन जगहों पर टेंट, पंडाल, कुर्सियां, एलईडी स्क्रीन और इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं पीने के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। इससे लोग बिना किसी रुकावट के मुख्यमंत्री का संबोधन देख और सुन रहे थे।
प्रमुख कार्यक्रम स्थल:

  • आदापुर: बंशीधर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (श्यामपुर), जामुनबहार उच्च माध्यमिक विद्यालय (औरैया), लक्ष्मीपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय (बेलवा), उच्च माध्यमिक विद्यालय (गमहरिया कला)।
  • रक्सौल: नथुनी दुर्गा उच्च विद्यालय (भेलाही), पंचायत सरकार भवन (पंटोका), प्राथमिक विद्यालय (लौकरिया), राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय (भरवलिया)।
  • घोड़ासहन: जेएम कॉलेज रोड हाई स्कूल, बेलवा बिशनपुर पंचायत भवन केंपस, कोरेया लोखान मंदिर केंपस।
  • छौड़ादानो: आइडियल पब्लिक स्कूल (बेलवा), मध्य विद्यालय (हीरमणि), पंचायत कचहरी (पिपरा दरपा), टेक्स्ट गुलाम विंध्यवासिनी (महुआवा)।
  • रामगढ़वा: श्री गणेश महावीर प्लस टू हाई स्कूल (रामगढ़वा), शिव शंकर सिंह प्लस टू यूएम बी (रघुनाथपुर), तिरुआह नेशनल प्लस टू हाई स्कूल (आधकपरिया), पंचायत सरकार भवन (चंपापुर)।
  • सुगौली: नंद हाई स्कूल (सुगौली), उच्च विद्यालय (करमवा), रघुनाथपुर पंचायत सरकार भवन, उत्तरी सुगाव हाई स्कूल (भटहा)।
  • कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने आस-पास की सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया है। उनका मानना है कि यह कार्यक्रम आम जनता को बिजली से जुड़ी इस महत्वपूर्ण सरकारी योजना की जानकारी देने में अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!