Saturday, March 7

बैंक रोड के सड़क और नाला निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ,कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने कहा-शहर के विकास के लिए संकल्पित है नगर परिषद !

रक्सौल।(Vor desk)। नगर परिषद रक्सौल के वार्ड नंबर 6 और 12 के बीच स्थित बैंक रोड के सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी और पूर्व नगर पार्षद सुरेश कुमार साह संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर इस कार्य की शुरुआत की। इस मौके पर कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी ने कहा कि नगर परिषद शहर के विकास के लिए संकल्पित है।इस सड़क से व्यवसायियों को सुविधा होगी ।यह सड़क निर्माण कार्य मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत लगभग 68 लाख 85हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। इस योजना के तहत नाला निर्माण भी किया जाएगा, जिससे बरसात में जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी।

निर्माण कार्य की विशेषताएं:*

  • सड़क निर्माण से वार्ड 6 और 12 के निवासियों को लाभ होगा
  • नेपाली ग्राहकों और पर्यटकों को भी सहूलियत होगी
  • जलजमाव की समस्या का समाधान होगा

इस निर्माण के शुरू होने से बैंक रोड के व्यवसायी और स्थानीय निवासी इस सड़क निर्माण कार्य से खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस निर्माण से उनकी समस्याएं दूर होंगी और क्षेत्र का विकास होगा।

सड़क निर्माण कार्य शुभारंभ के मौके पर ईओ डॉ. मनीष कुमार, कार्यवाहक सभापति के पति राकेश कुमार कुशवाहा, जूनियर इंजीनियर राजकुमार राय, वार्ड पार्षद रवि गुप्ता,सहित अशोक मधुकर,राजू सिंह सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!