Tuesday, March 10

रक्सौल बॉर्डर पर देश की रक्षा में जुटे एसएसबी जवानों और आईसीपी अधिकारियों को राखी बांध कर मनाया गया रक्षाबंधन पर्व


रक्सौल।(Vor desk)।रक्षाबंधन के अवसर पर सशस्त्र सीमा पर के 47वीं बटालियन के हेड क्वार्टर शिविर में सीमा जागरण मंच द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में बहनों ने जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी तिलक चंदन एवं आरती कर उनके मुंह मीठा कराया एवं आशीर्वाद दिया।बदले में जवानों ने बहनों कि रक्षा का संकल्प दूहराया।कार्यक्रम की अध्यक्षता टीएस विश्वा ने किया।एस एस वी कमांडेंट संजय पांडे ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन भारत माता के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराता है। साथ हीं अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर रहने पर भी अपनेपन का एहसास होता है। इस मौके पर प्रांत के सह संपर्क प्रमुख टी एस विश्व ने कहा कि देश से लगने वाली सीमाओं पर मंच के बैनर तले रक्षाबंधन उत्सव मनाया जाता है ।उन्होंने आगे कहा कि हमारे जवान प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अनवरत देश की सीमाओं के रक्षा में लगे रहते हैं।
इस मौके पर सीमा जागरण मंच के विभाग संयोजक सुरेश कुमार गुप्ता ,जिला मीडिया प्रभारी रजत कुमार सरार्फ ,खंड अध्यक्ष जय करण गुप्ता एवं छात्राओं की
उपस्थिती रही।

मारवाड़ी महिला सम्मेलन रक्सौल इकाई ने आईसीपी पर मनाया रक्षाबंधन उत्सव.

रक्सौल:रक्षाबंधन के अवसर पर भारत भूमि पत्तन प्राधिकरण रक्सौल में अखिल भारतीय मारवाड़ी़ महिला सम्मेलन रक्सौल शाखा द्वारा रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस उत्सव में मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षा श्रीमती सोनू काबरा के नेतृत्व सदस्यों ने आईसीपी प्रबंधक राजीव रंजन कुमार
वहां कार्यरत पदाधिकारियों एवं एस.एस.बी.जवानों , फायर ब्रिगेड के पदाधिकारियों एवं जवानों को रक्षासूत्र बाँध लम्बी उम्र की कामना की । कार्यक्रम में महिलाओं ने सबों को तिलक लगा उनकी कलाइयों पर राखी बाँध आरती उतारी और उनकी सुरक्षा एवं कल्याण की कामना की ।

इस मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन की अध्यक्षा सोनू काबरा ने कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी़ महिला सम्मेलन रक्सौल शाखा की सभी सदस्य प्रतिवर्ष आईसीपी में रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम का उद्देश्य यहां कार्यरत सभी लोगों एवं से एस. एस .बी. जवानों के साथ एकजुटता और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक तरीका है। साथ ही यहां कार्यरत सूदूर प्रदेशो से आए भाइयों को अपनी बहनों की कमी महसूस न हो इसके लिए रक्षाबंधन उत्सव मनाया जाता है।
वहीं आईसीपी प्रबंधक राजीव रंजन कुमार ने कहा कि रक्षासूत्र बँधवा कर अपार हर्ष की अनुभूति हुई है ‌तथा आप लोगों ने हमें अपनी बहनों की कमी महसूस नहीं होने दी ।
इस मौके पर अध्यक्ष सोनू काबरा, सचिव संगीता अग्रवाल, प्रांतीय बाल विकास प्रमुख वीणा गोयल, उपाध्यक्ष अनुजा अग्रवाल, सहसचिव रचना रुंगटा, सारिका अग्रवाल मधु अग्रवाल ,शिखा रंजन, अनुराधा शर्मा आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!