
रक्सौल।(Vor desk)।जनता दल (यू०) के जिला अध्यक्ष मंजू देवी ने रक्सौल के नागा रोड निवासी वार्ड 23 के नगर पार्षद मुकेश कुमार को पूर्वी चंपारण जिला महासचिव पद पर मनोनीत किया है । मनोनीत किए जाने पर बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री श्यामबिहारी पार्षद,जेडीयू नेता भुवन पटेल, भेलाही पंचायत की मुखिया श्रीमती सुमन पटेल,प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र पटेल,किशोरी पटेल,इंद्रजीत पटेल,डॉ सौरव राव,नगर अध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद,वार्ड पार्षद जितेंद्र दत्ता, वार्ड पार्षद रंजीत श्रीवास्तव, जेडीयू नेत्री उषा श्रीवास्तव, जेडीयू नेता , निप्पू गुप्ता, संजय कुमार, विक्की कुमार,सुशांत कुमार,विकाश कुमार,केशव पांडेय बधाई देने में शामिल रहे। सभी ने मुकेश कुमार को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और पार्टी को मजबूत बनाने में उनके नेतृत्व पर विश्वास जताया।
मुकेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि वे संगठन को मजबूती देने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
