
रक्सौल ।(Vor desk)। विश्व विद्यालय द्वारा रक्सौल के०सी०टी०सी० कॉलेज में नये प्राचार्य के पद पर डॉ० प्रो० बिनोद बैठा को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बुधवार को पद भार ग्रहण कर लिया है।इस अवसर पर कॉलेज परिवार द्वारा नव नियुक्त प्राचार्य श्री बैठा को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर समानित एवं स्वागत किया। मौके पर निवर्तमान प्रभारी प्राचार्य डॉ०प्रो०संत साह जी,डॉ०प्रो०जिछु पासवान जी,प्रो०प्रेम प्रकाश,प्रो० वीरेंद्र कुमार,प्रो०प्रकाश कुमार, प्रो० मो०सैफुलाह,शर्मा प्रसाद,कुमार अमित,प्रो०प्रदीप श्रीवास्तव,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रशांत कुमार,संजीत कुमार,उज्जवल मिश्रा, रणधीर कुमार,रोहित कुमार,संतोष कुमार,राहुल कुमार,उदय कुमार,लालबाबू कुमार,रेहान आलम आदि लोग मौजूद रहे।
