
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल पुलिस और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में नशीली दवा की खेप के साथ चार भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है।एक भारतीय नंबर के स्कॉर्पियो संख्या बीआर 05पिए 9093 में में फॉल्स बटम बनाकर उक्त नशीली दवा को छुपाया गया था,जिसे काठमांडू ले जाया जा रहा था।इसी बीच मकवानपुर के इंद्र सरोवर कुलेखानी सड़क स्थित हैवी चौक से जांच में उक्त
बरामदगी हुई।पकड़े गए तस्कर की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण के सुगौली,थाना बंजरिया निवासी शेख गुलज़ार, वसीम अहमद, नेसाब अहमद और शेख स्कूत के रूप में हुई है।इनके पास से कुल6443 एम्पुल डायजीपाम , नूरफिन,ट्रामाडोल और प्रोमेंथाईजिन हाइड्रोक्लोराइड बरामद हुआ है।नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के निरीक्षक अमृत थापा की कमांड में उक्त सफलता मिली।उन्होंने बताया कि ये वीरगंज होते काठमांडू जा रहे थे,इसी बीच हेवी चौक पर उन्हें नियंत्रण में लिया गया। (रिपोर्ट:पीके गुप्ता)
