Sunday, March 8

कस्टम द्वारा रक्सौल रेलवे से चाइनीज ई सिगरेट जब्ती मामले के दो वारंटी को हरैया थाना ने किया गिरफ्तार


रक्सौल।(Vor desk)।
हरैया थाना ने कस्टम टीम द्वारा रक्सौल रेलवे से चाइनीज ई सिगरेट जब्ती मामले में तुमडिया टोला वार्ड नंबर 1 निवासी मदन प्रसाद और तुमरिया टोला वार्ड नंबर 2 निवासी लक्ष्मण प्रसाद नामक दो वारंटी को छापेमारी कर गिरफ्तार किया।इन दोनों पर रक्सौल रेलवे स्टेशन के पार्सल में चाइनीज ई सिगरेट अवैध रूप से बुकिंग करने के आरोप में रक्सौल कस्टम द्वारा विगत आठ माह पूर्व केस किया गया था।इसकी पुष्टि करते हुए हरैया थानाध्यक्ष किशन पासवान ने बताया कि ई सिगरेट जब्ती मामले में दोनों के खिलाफ म गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था,जिसके आलोक में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।बता दें कि लगभग आठ माह पूर्व 15 दिसंबर 24 को रक्सौल स्टेशन स्थित पार्सल द्वारा अवैध रूप से 2.63 करोड रुपए मूल्य के 23 पैकेट यानी 9598 पिस चाइनीज ई सिगरेट बुक किया गया था।जिसकी सूचना मिलते ही रक्सौल कस्टम द्वारा ट्रेन में लोड होने के बाद उसे ट्रेन से अनलोड कर जब्त किया गया था।इसी मामले दोनों के खिलाफ कस्टम विभाग ने मामला दर्ज कराया गया था। उसके बाद लक्ष्मण प्रसाद के घर पर कस्टम के अधिकारियों ने छापेमारी भी किया था लेकिन लक्ष्मण घर पर उपस्थित नहीं था। इसी मामले में इन दोनों की गिरफ्तारी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!