Tuesday, March 10

बिहार राज्य पुल निगम के चेयरमैन ने अंबेडकर चौक पर डायवर्शन बनाने का दिया निर्देश,रक्सौल वासियों के बीच जगी उम्मीद!

रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल के कोइरिया टोला में डायवर्शन निर्माण का आश्वासन मिल गया है।कोई पांच करोड़ की लागत वाली हाई लेबल ब्रिज निर्माण के लिए बनाया गया डायवर्सन ध्वस्त होने से लोगों में काफी आक्रोश है और इसके लिए आंदोलन भी छिड़ चुका है।इसी बीच शुक्रवार को सकून भरी खबर सामने आई है।क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की पहल पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के चेयरमैन शीर्षत कपिल अशोक ने आम लोगों की आवाजाही आसान बनाने के लिए लोहे का अस्थायी डायवर्शन पुल बनाने की स्वीकृति दी है।

विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने पटना में चेयरमैन शीर्षत कपिल अशोक से मुलाकात कर कोइरिया टोला नहर चौक पर निर्माणाधीन पुल से आवागमन में हो रही कठिनाइयों के बारे में बताया। उन्होंने तत्काल पैदल गामी, बाइक और ई-रिक्शा आदि की आवागमन के लिए निर्माणाधीन पुल के बगल में “लोहाई पुल” के निर्माण की मांग की।

चेयरमैन शीर्षत कपिल अशोक ने विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिशा-निर्देश दिया है, और 27 जुलाई को पुल निगम के अधिकारियों के साथ कोइरिया टोला चौक पर वस्तु स्थिति की निरीक्षण की जाएगी। जल्द ही डायवर्शन का निर्माण होगा।

यह खबर रक्सौल वासियों के लिए बड़ी राहत की बात है, क्योंकि डायवर्शन टूटने से स्थानीय लोग बुरी तरह परेशान थे। इस समस्या को लेकर इंडिया गठबंधन ने भी विरोध प्रदर्शन किया था।हाय हाय के नारे लगे थे। जनसूराज नेत्री ने आमरण अनशन का ऐलान कर दिया है।इसके बाद विधायक श्री सिन्हा ने त्वरित सक्रियता दिखाते हुए पहल की,जिसके बाद समस्या समाधान की आस जगी है।श्री अशोक मोतिहारी के जिलाधिकारी रह चुके हैं,लिहाजा उन्होंने त्वरित संज्ञान लिया।

बता दे कि काठमांडू दिल्ली राज मार्ग के रक्सौल खंड में कोईरियाटोला अंबेडकर चौक पर नगर में हाई लेबल ब्रिज बन रहा है।जिसको ले कर बनाया गया अप एंड डाउन डायवर्शन नहर में पानी बढ़ने और कृषि कार्यों को देखते हुए ध्वस्त कर दिया गया था,जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। जाम के साथ कौड़ीहार चौक से घूम कर आवाजाही में तीन चार किलो मीटर का फेरा हो रहा है,खर्च के साथ समय भी जाया हो रहा है,जबकि,नहर से इस पार से उस पार जाने में महज एक मिनट लगता है।लोगों का कहना है कि पहले ही मजबूत डायवर्शन बनाने के बाद पुल निर्माण शुरू होना चाहिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!